जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दो महिला समेत सात गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अगस्त 2016

जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दो महिला समेत सात गिरफ्तार


गोपालगंज 27 अगस्त,  बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से पुलिस ने आज जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया । 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि रामनगर गांव में जाली नोट बनाने वाला गिरोह सक्रिय है । इसी आधार पर उक्त गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी।इस दौरान गिरोह के सदस्य ललन सिंह ,पूजा देवी ,संध्या देवी ,हरेराम प्रसाद ,मिथिलेश कुमार ,मुकेश कुमार और राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार किया गया है । सूत्रों ने बताया कि मौके से पुलिस ने एक कार ,जाली नोट बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: