बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2016

बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या


भागलपुर 20 अगस्त बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर ढ़ाला के निकट अपराधियों ने आज सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) नेता विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व पार्षद और राजद नेता विनोद यादव अपने घर के निकट टहल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने धावा बोला । इसके बाद अपराधियों ने श्री यादव की गोली मारकर हत्या कर दी । 

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । मामले की छानबीन की जा रही है । गौरतलब है कि 17 अगस्त को अपराधियों ने राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और कार्यसमिति के सदस्य अशोक जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

कोई टिप्पणी नहीं: