पूर्व न्यायमूर्ति काटजू के खिलाफ मानहानि और देशद्रोह का मुकदमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 सितंबर 2016

पूर्व न्यायमूर्ति काटजू के खिलाफ मानहानि और देशद्रोह का मुकदमा

पटना 28 सितम्बर, बिहार में पटना की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू के खिलाफ आज मानहानि और देशद्रोह के आरोपों के साथ एक शिकायती मुकदमा दाखिल किया गया । 


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत में यह शिकायती मुकदमा पटना के अनिसाबाद निवासी अरविंद कुमार पंकज ने भारतीय दंड विधान की धारा 124 ए , 500 ,501 और 505 के आरोपों के तहत दाखिल किया है। मुकदमे पर सुनवाई कल होगी। 



दाखिल किये गये शिकायती मुकदमे के अनुसार , श्री काटजू के फेसबुक पोस्ट को बिहारियों के लिए अपमानजनक और मान-मर्दन करने वाला तथा देशद्रोहात्मक बताया गया है। काटजू ने अपने पोस्ट में कश्मीर के साथ बिहार को भी पाकिस्तान को देने की पेशकश की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: