कोलकाता में सबसे ठंडा दिन,दिल्ली में कुछ राहत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 जनवरी 2017

कोलकाता में सबसे ठंडा दिन,दिल्ली में कुछ राहत

coldest-kolkata-relief-delhi
नयी दिल्ली/कोलकाता. 15 जनवरी, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि दिल्ली में अच्छी धूप खिलने से राजधानीवासियों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। दिल्ली में आज ठंड से कुछ राहत रही और न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। शहर में सुबह कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा और 26 ट्रेने देरी से चल रही है और छह ट्रेनों का समय बदला गया है और एक ट्रेन को रद्द करना पड़ा। कोलकाता से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और पारा 11.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। शहर में सुबह काफी ठंड थी। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का यह सितम मंगलवार तक रहने का अनुमान है। सर्दी और भी बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम जा सकता है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया जाे सामान्य से चार डिग्री कम था।

कोई टिप्पणी नहीं: