मधुबनी जिले में आयोजित मानव श्रंखला अभूतपूर्व रही - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 जनवरी 2017

मधुबनी जिले में आयोजित मानव श्रंखला अभूतपूर्व रही

human-chain-in-madhubani
मधुबनी,21 जनवरी; आज मद्य निर्षध अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मधुबनी जिले में आयोजित मानव श्रंृखला अभूतपूर्व रही। जिले में मार्ग एवं उप-मार्ग पर लगभग 388 कि0मी0 पर मानव श्रंृखला का आयोजन किया गया। लगभग दस लाख लोगो ने इसमें भागीदारी की। जिले के माननीय प्रभारी मंत्री-सह-बिहार के सहकारिता मंत्री श्री आलोक मेहता, जिले के प्रभारी सचिव श्री दीपक प्रसाद, जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री गिरिवर दयाल सिंह , पुलिस अधीक्षक, मधुबनी श्री दीपक बरनवाल, ने अयूब नगर स्थित छभ् 57 पर दरभंगा -मधुबनी जिले के संधि स्थल पर गुब्बारा उड़ाकर मधुबनी जिले के मानव श्रंृखला आयोजन का शुभारंभ किया। माननीय मंत्री, प्रभारी सचिव, माननीय विघायक विस्फी डाॅ0 फैयाज अहमद, जदयू जिलाध्यक्ष अदि गणमान्य व्यक्ति वहीं मानव श्रंृखला का हिस्सा बने। जिला पदाधिकारी, मधुबनी तथा पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने मानव श्रंृखला आयोजन की सफलता पर जिले के लोगो को बधाई दी है। दोनों पदाधिकारी ने सफल आयोजन के लिए सभी जन-प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों जीविका की, दीदियां,आॅंगनवाड़ी ,शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मियों, बड़ी संख्या में स्वचछा से सम्मिलित सभी स्कूली छात्र-छात्राओं  तथा मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष रूप से धन्यावाद दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: