मधुबनी : समाजवादी पार्टी कर्पूरी जयंती को नशामुक्त बिहार दिवस मनायेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 जनवरी 2017

मधुबनी : समाजवादी पार्टी कर्पूरी जयंती को नशामुक्त बिहार दिवस मनायेगी

madhubani-samajwadi-oppose-nmitish-manav-shrinkhala
किसान विरोधी बिहार सरकार पिछले एक माह से स्कूल में पढ़ाई के बदले शराबंदी के प्रचार, मानव श्रृखला की ट्रेनिंग में बच्चों की पढ़ाई को बाधित किए हुएथा। केन्द्र सरकार से जो कुछ रुपया विकास के मद में आया सभी राशि की शराबबंदी के प्रचार पर गलत बिल बनाकर लूटा गया। सभी विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी, लाईसेंसी व्यापारी, डीलर, स्थानीय निकाई जन प्रतिनिधि मुखिया आदि को तैयारी के लिए प्रशासन द्वारा डराया धमकाया गया इसलिए विकास विरोधी एवं जनता के ध्यान को भटकाने बाली, सरकारी राशि की लूट को समाजवादी पार्टी बिहार मानव श्रृखला के सरकारी नाटक को विरोध करती है। नशामुक्ति की बात बिहार सरकार नही करना चाहती है।  हमारी प्रदेश पार्टी राज्य के सभी जिला एवं प्रखण्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि दिनांक 24 जनवरी 2017 कर्पूरी जयंती को नशामुक्त बिहार दिवस के रुप में मनायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: