यशपाल आर्य भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

यशपाल आर्य भाजपा में शामिल

yash-pal-arya-joins-bjp
नयी दिल्ली, 16 जनवरी, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस को आज एक और झटका लगा जब राज्य की हरीश रावत सरकार में मंत्री यशपाल आर्य पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर उनकी मौजूदगी में श्री आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू तथा तीन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा और भुवनचंद्र खण्डूड़ी भी मौजूद थे। श्री आर्य उत्तराखंड सरकार में राजस्व, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवायें, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री थे। वह 2012 में बाजपुर विधानसभा सीट से जीते थे।

कोई टिप्पणी नहीं: