केवल डिग्री नहीं , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करें युवा : द्रौपदी मुर्मू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

केवल डिग्री नहीं , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करें युवा : द्रौपदी मुर्मू

student-focus-on-quality-education-draupdi-murmu
रांची 18 अप्रैल, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं से डिग्री हासिल करने वाली शिक्षा लेने की बजाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान करते हुए आज कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान युग में केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। श्रीमती मुर्मू ने चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर विश्वविद्यालय चांसलर ट्रॉफी प्रतियोगिता के तीरंदाजी एवं बास्केटबॉल स्पर्धा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “मात्र डिग्री हासिल करने के लिए शिक्षा ग्रहण नहीं करें बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करें ताकि इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में बेहतर कर सके।” उन्होंने कहा कि बच्चे अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद एवं व्यायाम की गतिविधियों में उत्साह के साथ शिरकत करें तो निश्चित रूप से उनका तन-मन स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों के जीन में खेल प्रतिभा है, आवश्यकता है केवल उन्हें प्रोत्साहित करने की। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड सरकार बालिका शिक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने बालिकाओं का आह्वान करते हुए कहा, “आप आगे बढ़ेगे तो देश अागे बढ़ेगा। संघर्ष करने से ही इंसान महान बनता है इसलिए विपरीत परिस्थितियों में नहीं घबराएं और स्वस्थ एवं शिक्षित झारखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।” उन्होंने महिला सुरक्षा पर कहा कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए उन्हें मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने की जरुरत है। 

कोई टिप्पणी नहीं: