मधुबनी : कृषि महोत्सव सह प्रशिक्षण उपादान वितरण शिविर का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 मई 2017

मधुबनी : कृषि महोत्सव सह प्रशिक्षण उपादान वितरण शिविर का आयोजन

agriculture-festival-andhrathadi-madhubani
मधुबनी/अंधराठाढी (मोo आलम अंसारी) प्रखंड सह अंचल परिसर में शनिवार को कृषि महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख शुभेश्वर यादव, अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मिश्र, ज़िप सदस्य शुभंकर झा और प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामपुकार पासवान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रमुख शुभेश्वर यादव ने किसानो को संवोधित करते हुए कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ है। देश के किसानो को पुरी सहुलियत मिले ऐसी हमारी कोशिश होनी चाहिए। उन्होने किसानो को सलाह दी कि वे सरकार के द्वारा चलायी जा रही कृषि योजनाओ का पुरा लाभ ले। कृषि बैज्ञानिक शिवाकांत सिंह सहित कृषि विशेषज्ञ महेश्वर ठाकुर, संजीव कुमार झा, कौशल किशोर, कृष्ण देव यादव और दिलीप चौधरी ने बैज्ञानिक तकनीक और श्री विधि के द्वारा गेहू सगीत अनेक फसलो की खेती को लाभकारी बताते हुए इसे अपनाने पर जोड दिया। मिट्टी की जॉच, बर्मी कमपोस्ट उत्पादन तकनीक, मक्का मसूर राई तोरी आलु और फुल गोभी के उननत खेती के गुर भी सिखाये। साथ ही बीज छंटाई एवं उपचार, रोपाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खतपतवार नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन एवं पौधा संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 



अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा किसानो के विकास से ही देश का विकास संभव होगा। प्रखंड प्रशासन किसानो को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। जहॉ भी किसानो को कोई समस्या होगी, उनकी समस्क्यों को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। प्रखंड कृषि अधिकारी रामपुकार पासवान ने के अहा की अन्न ही जीवन है। इसलिए किसान भाई बहन विशेषज्ञों की बातें गौर से सुने और इसका लाभ उठायें। उन्होंने कृषि रोड मैप और बीज योजना के उदेश्यो से भी किसानो को परिचित कराया। उन्होने किसानो को हर तरह की तकनीकी सहायता और उन्नत बीज ससमय उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जिप शुभंकर झा ने किसानो की उपेक्षा की बात करते हुए किसानो के लिए पारदर्शी व्यवस्था की बात की। मौके पर हरेराम यादव, अरुण कुमार राय, उदयानंद, सुनील कुमार गुप्ता, रमाकांत राय, प्रदीप कुमार झा, नविन कुमार मिश्र, अनिल कुमार झा, सुनील सुमन, रामजी देव, बीरेंद्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष, महिला कृषक और किसान उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: