कश्मीर में युद्ध के हालात में सैन्य अधिकारी निर्णय लेंगे : जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 मई 2017

कश्मीर में युद्ध के हालात में सैन्य अधिकारी निर्णय लेंगे : जेटली

army-officers-will-decide-in-situation-of-war-in-kashmir-jaitley
नयी दिल्ली 24 मई, रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि यदि कश्मीर में युद्ध जैसी स्थिति होगी तो सैन्य अधिकारी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेंगे। श्री जेटली ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सेना को फैसले लेने की अनुमति दी जानी चाहिए । कश्मीर में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उसका हल सैन्य अधिकारी ही अपने विवेक से निकालेंगे । सैन्य अधिकारियों को ऐसी स्थिति में सांसदों से सलाह लेने की कोई जरूरत नहीं है । श्री जेटली ने कहा कि स्थिति से किसतरह निपटा जाना है ,यह सेना पर छोड दिया जाना चाहिए । रक्षा मंत्री से सवाल किया गया था कि कश्मीर के हालात खराब हैं और सरकार इसका क्या समाधान निकाल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: