दुमका : पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व सांगठनिक मंडल अघ्यक्षों की नियुक्ति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 मई 2017

दुमका : पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व सांगठनिक मंडल अघ्यक्षों की नियुक्ति

bjp-party-organization-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष, दुमका निवास मंडल की स्वीकृति के बाद पिछड़ी जाति मोर्चा जिला दुमका के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व सांगठनिक मंडल अघ्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण कर ली गई है। पिछड़ी जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत यादव को जिलाध्यक्ष, गोकुल बिहारी सेन, राजकिशोर भगत (पटेल जी) विकास यादव, पवन सिंह, राजीव शर्मा व अरुण यादव को संयुक्त रुप से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। बैजनाथ मिस्त्री, सूरज केशरी, सागर साहनी व नरेन्द्र प्रसाद साह को संयुक्त रुप से महामंत्री पद प्रदान किया गया है। मंत्री पद की जिम्मेवारी क्रमशः किशोरी साह, जगदीश मंडल, मिथिलेश कुमार यादव, विश्वंभर राय, प्रियरंजन गुप्ता व सूरज नारायण मंडल के जिम्मे सौंपी गई है। नयन कुमार व रविकांत राउत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सुदामा साह को कोषाध्यक्ष व राजेन्द्र प्रसाद साह को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रेमानन्द यादव, बुलबुल कुमार, श्यामचंद पाल, प्रीतम ठीबर, अशोक पाल, दुर्गा राउत, मदन साह, जितेन्द्र कुमार मल्लाह, भीमचन्द्र साह, अभिषेक कापरी, प्रमोद यादव, राजेश मंडल, राज किशोर गंदर्व, रवि पटवारी, पवन बैर, भाष्कर मंडल, मुन्नी देवी, अजय कुमार साह, कौशल कुमार साह, हरदयाल मंडल, दिलीराम राय, महेन्द्र मंडल, नकुल मंडल, मनोज ठाकुर, कन्हाई प्रसाद साह, लक्ष्मी नारायण मंडल, व काजल कुमार शील को कार्य समिति सदस्य के रुप में चुना गया है। भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीय यादव जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांगठनिक मंडल में दुमका नगर के लिये ब्रांट गुप्ता, दुमका ग्रामीण के लिये सुधीर पाल, दुमका गान्दो ग्रामीण के लिये कैलाश भंडारी, जामा के लिये कैलाश मंडल, चुटोबेदिया के लिये देवन्द्र प्रसाद साह, मसलिया पूर्वी के लिये संजय मंडल, मसलिया पश्चिमी के लिये राम विलास साह, जरमुण्डी के लिये घनश्याम पंडित, बासुकिनाथ नगर के लिये मनोज साह, रामगढ़ के लिये दिलीप साह, रामगढ़ (ठाढ़ी) के लिये सपन कुमार सेन, रानेश्वर के लिये चंचल कुमार घोष, आसनबनी के लिये कन्हाई मंडल, काठीकुण्ड के लिये राज कुमार साह, सरैयाहाट के लिये कुन्दन कुमार, गोपीकान्दर के लिये अमित साह, शिकारीपाड़ा पूर्वी के लिये गौतम दास व शिकारीपाड़ा पश्चिमी के लिये अजय नन्दी को सांगठनिक मंडल अध्यक्ष पद से सुशोभित किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: