शशि थरूर मानहानि मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी से मांगा जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 मई 2017

शशि थरूर मानहानि मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी से मांगा जवाब

delhi-igh-court-asks-answer-to-arnav-goswamy
 नयी दिल्ली 29 मई,  दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से दायर मानहानि के मामले में आज अर्नब गोस्वामी तथा उनके चैनल रिपब्लिक टीवी से जवाब मांगा। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद श्री गोस्वामी तथा उनके चैनल रिपब्लिक टीवी से जवाब देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी। श्री थरूर ने 26 मई को श्री गोस्वामी तथा उनके चैनल पर दो करोड़ की मानहानि का मुकदमा दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर किया था। कांग्रेस नेता ने दायर याचिका में चैनल पर पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: