मधुबनी प्रशासनिक हलचल 11 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 मई 2017

मधुबनी प्रशासनिक हलचल 11 मई

शराबबंदी तथा विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक

madhubani-administration-news-1-may
मधुबनी, मई; आज डीआरडीए सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री गिरिवर दयाल सिंह ने शराबबंदी तथा विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक बरनवाल तथा सभी एसडी0ओ0, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।  बैठक में निम्न निर्देश दिए गए !


(1) जहाॅ भी शराब पकड़ी जाती है वहाॅ उस शराब आने का श्रोत, कैसे शराब वहाॅ तक लाई गई, कहाॅ उसका भंडारण होता है तथा उसके वितरण के पूरे नेटवर्क का पता लगाएं।
(2) शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर क्षेत्र के दो-चार संभ्रांत लोगों को भी बुलाएं तथा उनसे शराब की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लें।
(3) क्षेत्र के शराब माफियाओं को चिह्नित कर उनके विरूद्ध साक्ष्य एकत्रित कीजिये और उन्हें जेल भेजिये।
(4)उत्पाद अधीक्षक जिले में विभागीय  वर्ष 14-15, 15-16 के शराब ठेकेदारों की सूची पुलिस अधीक्षक मधुबनी को उपलब्ध करायें।
(5) शराब के संबंध में गुप्त सूचना देने वाले को प्रोत्साहित करें।
(6) जिले में शराब के साथ जो भी वाहन पकड़े गए है, उनकी सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।
(7) कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, यदि वह शराब के साथ पकड़ाए , उसे जेल भेजिए।
(8) बारात में सिविल ड्रेस में उपस्थित रहिए तथा यदि कोई शराब पिए हुए मिलता है तो उसे जेल भेजिए।
(9) आदतन शराबी की सूची बनाइए तथा पता कीजिए कि क्या अभी भी उन्हें शराब मिल रही है। यदि मिल रही है तो कार्रवाई कीजिए।
(10) जिस घर में शराब का गोदाम पाया जाता है, उसकी पूरी संपति को जब्त कर लिया जाएगा।
(11) देशी शराब की भट्रठी पकड़ाने पर पूरे गाॅव पर सामुहिक जूुर्माना कीजिए।
(12) शराब की बड़ी खेप पकड़ाने पर प्रेस काॅफ्रेंस के माध्याम से लोगों को जानकारी दीजिए।
(13) एसएसबी ने बताया कि दो जगह अवैध शराब के धंधेबाजों को पकड़ने पर लोगों ने आक्रमण कर धंधेंबाजों को छुड़ा लिया। एसपी ने संबंधित थानेदारों को निर्देश दिया कि जिनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजें। नही मिलते है तो घर की कुर्की जब्ती करें।
(14) प्रत्येक शुक्रवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शराब बंदी की समीक्षा करेगें (15) शबे-बारात के अवसर पर विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष से ली गई। सबों ने स्थिति को सामान्य बताया।
(16) जिला पदाधिकारी ने प्रधानमं़त्री आवास योजना की प्रगति की सभीक्षा सभी बीडीओ, एसडीओ, के साथ की।

 ईवीएम का रेंडमाइजेशन

मधुबनी, 11 मई; आज जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री गिरिवर दयाल सिंह के कार्यालय कक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2017 से संबंधित मतदान कर्मियों तथ ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष करने के उदेश्य से सभी निर्वाची पदाधिकारियों तथा प्रेक्षकों की उपस्थिति में यह कार्य किया गया। इस अवसर पर डीआईओ(एनआईसी) उप-निर्वाचन पदाधिकारी अदि भी उपस्थित थे।

प्रेक्षक की सूचीः-
नगर परिषद               मो0 अफजालूर रहमान      मोबाईल नं0
  मधुबनी                                             उप-विकास आयुक्त            9431818367
                                                    
नगर पंचायत                                   श्री अरविंद कुमार                        9661517708
 जयनगर                                            निदेषक,डीआरडीए
समस्तीपुर

नगर पंचायत                                      श्री समीर कुमार       9431818745   
झंझारपुर                                                 जिला कृषि पदा0
दरभंगा

नगर पंचायत                  श्री दूधनाथ राम              9431692627
घोघरडीहा                 जिला योजना पदा0
समस्तीपुर

कोई टिप्पणी नहीं: