बिहार राज्य किसान सभा ने रोष प्रकट किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जून 2017

बिहार राज्य किसान सभा ने रोष प्रकट किया

bihar-kisan-sabha-protest
पटना 09 जून। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान विगत एक सप्ताह से अपनी वाजिब ज्वलंत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष चला रहे है। किसान विरोधी भाजपा सरकार ने किसानों से वात्र्ता करने के बजाय किसानों को सबक सिखाने के लिए तथा किसान आंदोलन को निर्ममतापूर्वक कुचलने के लिए 5 जून, 2017 को मध्य प्रदेश में बहसी पुलिस को बेलगाम कर बगैर चेतावनी के अंधाधुंध गोली चलवा कर पाँच निर्दोष किसानों की हत्या कर दी। बिहार राज्य किसान सभा पिपल्यामंडी गोली कांड की भत्र्सना करते हुए रोष प्रकट करता है। बिहार राज्य किसान सभा भाजपा सरकार की इस नादीरशाही की निन्दा करते हुए, इस गोली कांड में शहीद किसानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है।  बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अषोक प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर पूरे देष में किसान हत्या के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्षन किया जाएगा। उन्होंने ने किसानों से आह्वान किया है कि 15 जून को भाजपा के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए पुतला दहन करें।  


कोई टिप्पणी नहीं: