अरुणाचल और नागालैंड के लिए उपचुनाव 29 जुलाई को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जून 2017

अरुणाचल और नागालैंड के लिए उपचुनाव 29 जुलाई को

नयी दिल्ली 29 जून, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड विधानसभा की एक- एक सीटों के लिए उपचुनाव 29 जुलाई को होंगे। चुनाव आयोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की पक्के केसंग आरक्षित सीट और नागालैंड की उत्तरी अंगामी सुरक्षित सीट के लिए चुनाव अगले महीने की 29 तारीख को होगी । चुनाव आयोग द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार पांच जुलाई को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथि 12 जुलाई , नामांकन पत्रों की जांच 13 जुलाई और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई होगी । मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना तीन अगस्त को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: