विदेशी मुद्रा भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जून 2017

विदेशी मुद्रा भंडार 54.7 करोड़ डॉलर घटा

foreign-exchange-reduce
मुम्बई 04 जून, देश का विदेशी मुद्रा भंडार को 26 मई को समाप्त सप्ताह में 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 378.76 अरब डॉलर दर्ज किया गया। इससे पहले 19 मई को समाप्त सप्ताह में यह 403.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 379.31 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा यहां जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह इसके सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 55.5 करोड़ डॉलर घटना रहा है। गत 26 मई को यह 354.54 अरब डॉलर रह गया। हालाँकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 20.44 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 49 लाख डॉलर बढ़कर 2.31 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 31 लाख डॉलर बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: