फ्रेंच ओपन : ‘लाल बादशाह’ नडाल का ‘परफेक्ट 10’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जून 2017

फ्रेंच ओपन : ‘लाल बादशाह’ नडाल का ‘परफेक्ट 10’

french-open-rafael-nadal-beats-stan-wawrinka-to-win-the-tournament-for-a-10th-time
पेरिस, 11 जून, लाल बजरी के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने विध्वंसक प्रदर्शन करते हुए स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-2, 6-3, 6-1 से पराजित कर फ्रेंच ओपन में 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। नडाल किसी ग्रैंड स्लेम खिताब को 10वीं बार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल के करियर का यह 15 वां ग्रैंड स्लेम खिताब है और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने की आॅलटाइम सूची में अमेरिका के पीट सम्प्रास को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। नडाल से आगे अब सिर्फ स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर हैं जिनके नाम 18 ग्रैंड स्लेम खिताब हैं। चौथी वरीयता प्राप्त नडाल ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन फ्रेंच ओपन में भी जारी रखा और तीसरी सीड स्विस खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और दो घंटे पांच मिनट में फाइनल निपटा दिया। नडाल अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: