संयुक्त राष्ट्र में सम्मानित हुई ममता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 जून 2017

संयुक्त राष्ट्र में सम्मानित हुई ममता

mamata-receives-un-public-service-award-the-kanyashree-prakalpa
हेग (नीदरलैंड) 24 जून, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यहां संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिये सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला। इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ : एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुये। 63 देशों से 552 परियोजनाओं में से कन्याश्री योजना काे प्रथम चुना गया। यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार की सार्वजनिक सेवाओं में नवीनता और उत्कृष्टता के लिये दिया गया। सतत विकास के लिये सरकार ने 2030 एजेंडे को लागू किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: