मधुबनी : नये मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद ने पद भार सम्हाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जून 2017

मधुबनी : नये मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद ने पद भार सम्हाला

new-chairman-madhubani-municipality
मधुबनी : मधुबनी शहर के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद श्रीमती सुनैना देवी और उप मुख्य पार्षद वारिश अंसारी ने अपना पद भार सम्हाल लिया, परिषद् के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने दोनों के  पदभार की प्रक्रिया को सम्पन्न किया. इसके उपरान्त नगर परिषद् विवाह भवन में पद भार समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पार्षदों को सम्मानित किया गया और बुद्धिजीवियों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों ने मधुबनी के जलजमाव की समस्या के साथ साथ सड़क पर बिजली की व्यवस्था में सुधार के लिए नवगठित परिषद् से आवाहन किया.  कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज कुमार महासेठ, मधुवनी विधायक, समीर महासेठ, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, जदयू नेता नीरज झा सहित  शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे !

कोई टिप्पणी नहीं: