पाकिस्तान ने राजौरी, पुंछ जिलों में किया संघर्षविराम का उल्लंघन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जून 2017

पाकिस्तान ने राजौरी, पुंछ जिलों में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

pakistan-cross-seize-fire-kashmir जम्मू, 14 जून, पाकिस्तान ने आज नियंत्रण रेखा के पास जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में अग्रिम चौकियों तथा असैन्य इलाकों में संघर्षविराम का दो बार उल्लंघन कर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। पिछले चार दिनों में संघर्षविराम का नौ बार उल्लंघन हो चुका है। एक जनवरी से लेकर अब तक जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्टीय सीमा पर संघर्षविराम का कुल 12 बार उल्लंघन हो चुका है जिसमें एक असैन्य नागरिक मारा गया और सात अन्य घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, ेपाकिस्तानी सेना ने आज राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों, स्वचालित आरपीजी जैसे हथियारों से गोलीबारी की।े उन्होंने कहा, ेभारतीय सैन्य चौकियां करारा जवाब दे रही हैं और फिलहाल गोलीबारी जारी है।े मेहता ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भीमबेर गली सेक्टर में सुबह पांच बजे से सुबह पांच बजकर 45 मिनट तक अंधाधुंध गोलीबारी की। गत 12 जून को संघर्षविराम उल्लंघन की तीन घटनाएं हुई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: