बिहार के विभिन्न जिलों से 1287 बोतल विदेशी शराब बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 जुलाई 2017

बिहार के विभिन्न जिलों से 1287 बोतल विदेशी शराब बरामद

1287-bottel-alcohal-recoverd-bihar
पटना 30 जून, बिहार के विभिन्न जिलों से पुलिस ने आज 1287 बोतल विदेशी शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। खगड़िया से प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज 900 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद कब्रिस्तान के समीप गड्ढे में दबाकर रखी गई करीब 900 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है। बरामद शराब रॉयल स्टैग समेत अन्य कई ब्रांड के हैं। वहीं, दूसरी ओर दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नैयाम उचौली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 16 कार्टन में रखी 387 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर) दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस सिलसिले में कैलाश राय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: