राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र जरुरी : शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 जुलाई 2017

राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र जरुरी : शाह

bjp-only-party-with-internal-democracy-shah
लखनऊ 30 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र को जरुरी बताते हुए कहा है कि सोनिया गांधी के बाद राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन भाजपा में मेरे बाद कौन अध्यक्ष बनेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।  तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के दूसरे दिन की शाम श्री शाह प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है,लेकिन भाजपा में पूरी तरह लोकतंत्र है। सभी को पार्टी फोरम पर अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर हावी है कि सभी जानते हैं सोनिया गांधी के बाद राहुल ही पार्टी की बागडोर संभालेंगे लेकिन भाजपा में उनके बाद जो भी अध्यक्ष बनेगा उसकी जानकारी किसी को नहीं है। भाजपा में पूरी तरह आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का ही नतीजा है कि चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कटाक्ष किया कि आतंरिक लोकतंत्र नहीं होने की वजह से वारिस तय करने में कभी कभी समाजवादी पार्टी की तरह गलती हो ही जाती है। इस गलती में बेटा हो भाई क्या फर्क पडता है।

कोई टिप्पणी नहीं: