पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दंपति की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 जुलाई 2017

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दंपति की मौत

couple-killed-as-pak-army-fires-heavily-in-poonch-india-retaliatesजम्मू 08 जुलाई, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को लक्ष्य कर अकारण गोलियां चलायी और मोर्टार से गोले छोड़े , जिससे एक दंपत्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यहां बताया कि पुंछ सेक्टर के गुलपुर इलाके में पाकिस्तान की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रादेशिक सेना में कार्यरत मोहम्मद शौकत अौर पत्नी साफिया बी के रूप में हुई है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर सुबह साढे छह बजे से स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले छोड़े, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: