33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास हो: माकपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 जुलाई 2017

33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास हो: माकपा

cpm-ask-to-pass-women-reservation-bill
जयपुर ,15जुलाई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आज जयपुर में रैली निकाल कर केन्द्र सरकार से महिलाओं का संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि यह बिल एस. डी. देवगौड़ा की सरकार के समय चर्चा में आया था और आज तक पास नहीं हुआ। नरेन्द्र मोदी सरकार ने बहुमत आने पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा किया था लेकिन अन्य वादों की तरह यह वादा भी ‘जुमला‘ ही साबित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: