मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति तथा आपूर्ति से संबंधित बैठक की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 जुलाई 2017

मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति तथा आपूर्ति से संबंधित बैठक की

dm-madhubani
मधुबनी, 12 जुलाई; जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री षीर्षत कपिल अषोक की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभा कक्ष में धान अधिप्राप्ति तथा आपूर्ति से संबंधित बैठक हुई, बैठक में कलेक्टर ने निम्नलिखित निर्देश दिए. जिन पैक्स/मिलर द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि 15 जुलाई, 17 तक कुल धान अधिप्राप्ति के समतुल्य सी.एम.आर. एस.एफ.सी. को नहीं दिया जाएगा, वैसे पैक्स/मिलर के विरूद्व सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिला में फूड कैलेंडर मेंटेन होना चाहिए। जिस माह का खाद्यान्न है, उसी माह उसे बॅटना चाहिए। डोर स्टेप डिलीवरी करने वाला एजेंसी ससमय खाद्यान्न नहीं पहॅुचा रहा है। जिला प्रंबधक एस.एफ.सी. ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को एजेंसी के साथ किए गए अनुबंध की अवधि समाप्त हो रही है। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमिटी तय करेगी कि अनुबंध को एक साल के लिए बठाना है या समाप्त करना है। सभी अनुमडंल पदाधिकारी अनुश्रवण समिति की नियमित बैठक करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी पी.डी.एस. दुकानो का नियमित जांच करें। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक एस.एफ.सी., जयनगर, फुलपरास, बेनीपट्टी के एस.डी.ओ., जिला सहकारिता पदाधिकारी, एम.ओ., बी.सी.ओ. आदि उपस्थित थे !

कोई टिप्पणी नहीं: