विदेशी मुद्रा भंडार 389 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 जुलाई 2017

विदेशी मुद्रा भंडार 389 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

foreign-exchange-on-record-level
मुंबई 21 जुलाई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.68 अरब डॉलर बढ़कर 389.06 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 07 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 16.19 करोड़ डॉलर घटकर 386.38 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.68 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी के कारण विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। गत 14 जुलाई को विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 364.91 अरब डॉलर पर रही। स्वर्ण भंडार 20.35 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 27 लाख डॉलर बढ़कर 2.32 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: