मधुबनी जिले की प्रशासनिक हलचल 29 जुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 जुलाई 2017

मधुबनी जिले की प्रशासनिक हलचल 29 जुलाई

डी एम् ने निलाम-पत्र से संबंधित बैठक की

madhubani dm
मधुबनी, 29 जुलाई; आज जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री षीर्षत कपिल अषोक ने समाहरणालय सभा कक्ष में निलाम-पत्र से संबंधित बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निम्न निदेष जारी किये. अंचल में जहाॅ-जहाॅ निलाम पत्र से संबंधित नोटिस या बाॅडी वारंट का तामिला निर्धारित समय के अंदर चैकीदारों द्वारा नहीं कराया गया है, वहाॅ अंचल अधिकारी संबंधित चैकीदारों का वेतन भुगतान रोक देंगे। उन पर विभागीय कर्रवाई भी प्रारंभ की जाएगी। जिला निलाम-पत्र पदाधिकारी जिले के सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों से बकाएदारों की सूची नाम एवं वाद-संख्या सहित मंगाकर उसे बैंकवार तथा अधियाची विभाग वार मिलान के लिए भेजेंगे। बड़े बकाएदारों का नाम, फोटो सार्वजनिक किया जाएगा।  हर बैंक के पाॅच लाख से उपर के दो-दो बकाएदारों से ़़ऋण वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला निलाम पत्र पदाधिकारी थानावार बी0डब्लू। डी0डब्लू की सूची बनाकर पुलिस अधीक्षक को हर महीने की 5 तारीख तक दे दें तथा पुलिस अधीक्षक उसका क्रियान्वयन सुनिष्चित करेंगे। जिला निलाम पत्र पदाधिकारी सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों, बैंक के संबंधित पदाधिकारियों का व्हाट्रसएप ग्रुप बनायें । एल.डी.एम.हर तिमाही में प्रखंड स्तर पर बी.एल.बी.सी.की बैठक आयोजित करायें। उपस्थितिः- सभी ए.एस.पी., एस.डी.ओ., डी.सी.एल.आर., एस.डी.सी., सी.ओ.एल.डी.एम. आदि।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए बैठक

मधुबनी, 29 जुलाई; जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री षीर्षत कपिल अषोक ने आज समाहरणालय सभा कक्ष में अगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए बैठक की। बैठक में यह तय हुआ कि मुख्य समारोह पूर्व वर्षाें की भंाति पुलिस लाईन मैदान   ,मधुबनी में ही होगा।

झंडोत्तोलन का समयः-

मुख्य समारोह स्थल 9ः00 बजे पूर्वा0
समहारणालय, मधुबनी 9ः40 बजे पूर्वा0
अनुमंडल कार्यालय, सदर मधुबनी 9ः55 बजे पूर्वा0
उप विकास आयुक्त, मधुबनी का कार्यालय 10ः00 बजे पूर्वा0
जिला परिषद कार्यालय, मधुबनी 10ः05 बजे पूर्वा0
भारतीय रेड क्राॅस सोएयटी 10ः15 बजे पूर्वा0
नगर थाना, मधुबनी 10ः30 बजे पूर्वा0

जिला पदाधिकारी ने कहा कि परेड का पूर्वाभ्यास 10.08.17 से  पूर्वाः 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास 13.08.17 को होगा, जिसका निरीक्षण, जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी संयुक्त रूप से करेंगें। राष्ट्रगान, अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाया जाएगा। इस वर्षों पुलिस लाईन मैदान में प्रषासन एकादष एवं नागरिक एकादष के मध्य फेैंसी फुटवाॅल मैच का आयोजन किया जाएगा। पूर्व वर्षेा की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह स्थल पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को ष्षाॅल देकर सम्मानित किया जाएगा।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित निर्णय जिला लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी श्री ऋषिकेष ष्षर्मा, वरीय उप-समहर्ता श्री सत्य प्रकाष, श्री नवीन कुमार मिलकर करेगें। 

कोई टिप्पणी नहीं: