बिहार में फिर नीतीश सरकार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 जुलाई 2017

बिहार में फिर नीतीश सरकार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

nitish-takes-oath-again-as-chief-minister
पटना 27 जुलाई,  बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर श्री नीतीश कुमार ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील कुमार मोदी ने भी शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने श्री कुमार एवं श्री मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय , जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई सांसद, विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे । 

कोई टिप्पणी नहीं: