उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई द्वारा एफआइआर दर्ज करने के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। लालू यादव के खिलाफ सुशील मोदी का अभियान भी जारी है और आंदोलन की धमकी भी दी जा चुकी है। इस बीच पुलिस मुख्यालय ने नीतीश सरकार के अन्य मंत्रियों के खिलाफ थानों में दर्ज आपराधिक रिकार्ड खंगालने की शुरुआत कर दी है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के मंत्रियों के शपथ पत्र में दर्ज आपराधिक रिकार्ड का भौतिक सत्यापन के साथ उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है। कई मंत्रियों के खिलाफ संगीन अपराध के साथ भ्रष्टाचार के मामले भी दर्ज हैं। इसकी जानकारी मंत्रियों ने खुद अपने शपथ पत्र में दी है। शपथ पत्र में दर्ज आपराधिक रिकार्ड के अलावा पुलिस मंत्रियों से जुड़े अन्य आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपराधिक मामलों में नामजद मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकते हैं। इसी कारण रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इस तरह की सूचनाओं का इस्तेमाल सरकार किस रूप में करेगी, कहना मुश्किल है। लेकिन इतना तय है कि पुलिस की इस कवायद से कई मंत्रियों पर संकट गहरा सकता है।
मंगलवार, 25 जुलाई 2017
बिहार : पुलिस मुख्यालय खंगाल रहा मंत्रियों का आपराधिक रिकार्ड
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें