झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जुलाई 2017

झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न

president-vote-in-jharkhand
रांची 17 जुलाई, झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यहां विधानसभा स्थित मतदान केन्द्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत 81 विधायकों ने यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झारखंड विधानसभा में निवार्चित विधायकों की संख्या 81 है। राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पोलिंग एजेंट और राज्य के नगर विकास मंत्री सी. पी. सिंह ने बताया कि आज शाम पांच बजे मतदान के बाद मतपेटी को सील कर दिया गया और मतपेटी को लेकर चुनाव अधिकारी दिल्ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का सीधा मुकाबला 17 विपक्षी दलों की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार से है। 

कोई टिप्पणी नहीं: