मधुबनी:10 एवं 11 जुलाई को मधुबनी जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय बन्द रहेंगें। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 जुलाई 2017

मधुबनी:10 एवं 11 जुलाई को मधुबनी जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय बन्द रहेंगें।

primary-middle-school-close-in-madhubani
मधुबनी, 10 जुलाई,  जिले में जारी भारी बारिश(वर्षा) को देखते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेशानुसार  दिनांक 10 एवं 11 जुलाई को मधुबनी जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय बन्द रहेंगें। यह जानकारी जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने व्हाट्सएप्प के माध्यम से मीडिया के लोगों को खुद दी।  ध्यान देने वाली बात ये है कि विगत 4-5 दिनों से जिले भर में हो रहे बारिश के कारण नहर, नदी, नाले भर चुके है। जिले के प्रमुख शहरों में घुटनो से लेकर कमर भर तक पानी भर गया है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं सदर एस डी ओ के द्वारा नगर परिषद और नगर पंचायतों को सफाई और जलजमाव को लेकर कड़ी फटकार भी लगा चुके हैं। सफाई की जिम्मेवारी में चूक को लेकर कई जगह आर्थिक दंड तक लगाया जा चुका है। विगत रात की बारिश से कई दीवाल गिर गए हैं, जिनके ईंटों को लोग लूट कर ले जा रहें हैं। वहीं कई जगह सड़क पर पेड़ के गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। जिले के विभिन्न इलाकों से आई सूचनाओं के अनुसार सबसे अधिक वर्षा 149.00 एम एम लखनौर प्रखंड में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: