मधुबनी/अंधराठाढ़ी (मोo आलम अंसारी)। स्थानीय कोशी निरीक्षण भवन में गुरुवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष जयवीर यादव ने इसकी अध्यक्षता की। पटना में प्रस्तावित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली की तैयारी इसका प्रमुख एजेंडा था। इसके अलावे बूथ लेवल कमिटी और पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर भी विचार किया गया। महेंद्र साहू बतौर पर्यवेक्ष्यक इस बैठक में मौजूद थे। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक रामावतार पासवान ने कहा कि भाजपा देश और समाज तोड़क पार्टी है। तीन सालों के बाद भी केंद्रीय सरकार की उपलब्धि शून्य है। जिसने अबतक केवल नफरत और हिंसा को हवा दी ही। देश की सीन असुरक्षित है, सैनिक मर रहे है और सरकार डींग हांक रही है। श्री पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओ को अधिकाधिक संख्या में पटना चलकर रैली में भाग लेने का आवाहन किया। प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव ने कहा कि राजद देश के सभी तबकों का प्रतिनिधित्व करता है। सामाजिक सौहाद्र इसी पार्टी से संभव है। केवल राजद ही भाजपा की निक्कमी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक सकती है। बैठस में अनिल कुमार लोहिया, पूर्व जिला पार्षद हरिमोहन मंडल, मुजीब अंसारी, महेंद्र राय, रत्नाकर झा, रामप्रसाद मंडल, विष्णुदेव चौधरी, खुशीलाल यादव, राजदेव भंडारी आदि दर्ज़नो कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।
शनिवार, 1 जुलाई 2017
मधुबनी : राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें