मधुबनी : पथ निर्माण विभाग के पुल एप्रोच सड़क मे दरार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 जुलाई 2017

मधुबनी : पथ निर्माण विभाग के पुल एप्रोच सड़क मे दरार

road-damage-madhubani
लदनिया (मधुबनी ),प्रखंड क्षेत्र के पदमा छपकी पीडब्ल्यूडी सड़क में 9 वे किलोमीटर मोतनाजे व छपकी के बीच 9 वें किलोमीटर में गागन नदी पर तकरीबन 3 करोड़ की लागत से बने नया आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में निर्माण के साथ ही साधारण वर्षा मे ही क्ई जगह दरारें आ गई है।इससे किसी भी समय आवागमन बाधित हो सकता है ।शिकायत के बाद भी विभागीय पदाधिकारी द्वारा कोई प्रभावकारी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों मे खौफ व आक्रोश है ।पथ निर्माण विभाग के  पदमा-छपकी सड़क में 9 वे किलोमीटर पर छपकी चौक से पश्चिम गागन नदी पर तकरीबन 3 करोड़ की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कार्य वर्षात पूर्व हुआ था ।पुल के साथ ही एप्रोच सड़क का निर्माण कराया गया था ।इधर साधारण वर्षा में ही पुल के दोनों ओर सड़क में दरारे आ गई है।एप्रोच सड़क के किनारे बनीं प्रोटेक्शन रैलिंग भी कई जगहों पर मिट्टी खसकने के कारण झुक गई है।ज्ञात हो कि पदमा मरनैया नवटोली  महुलिया दोनवारी पथलगाढा विसहरीया मोतनाजे समेत कई गांवो के प्रखंड कार्यालय थाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आने जाने की एक मात्र सड़क है।पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव ने उक्त सड़क सह पुल निर्माण का जांच कर मरम्मत की मांग जिला पदाधिकारी एवं विभाग से किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: