सचिन, विराट ने मिताली को दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

सचिन, विराट ने मिताली को दी बधाई

sachin-virt-congrtulate-mitali
नयी दिल्ली ,12 जुलाई, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अाैर टीम इंडिया के कप्तान विराट काेहली ने एकदिवसीय महिला क्रिकेट में नया विश्व रिकार्ड बनाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज को बधाई दी है। 34 वर्षीय मिताली ने मौजूदा महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड की चार्लोट मैरी एडवर्ड को पीछे छोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गयी हैं। रिकार्डों के बादशाह सचिन ने मिताली को भेजे अपने बधाई संदेश में कहा,“ मिताली आपका महिला क्रिकेट में एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। आपको विश्व रिकार्ड बनाने पर ढेरों बधाई। ” विराट ने कहा,“ एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम करना वाकई ऐतिहासिक उपलब्धि है। मिताली आपको इस कीर्तिमान पर पहुंचने के लिये बहुत बहुत बधाई। हमें आप पर गर्व है। ” उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान महिला क्रिकेट में 6000 एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गयी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: