रायबरेली : शिवसेना ने नरेश अग्रवाल का पुतला फूंका। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

रायबरेली : शिवसेना ने नरेश अग्रवाल का पुतला फूंका।

shivsena-burn-naresh-agrwal-putla
रायबरेली (रवि श्रीवास्तव), राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल की भगवान राम पर की गई अभ्रद टिप्पणी को लेकर रायबरेली शिवसेना के जिला प्रमुख ठाकुर अजय सिंह के नेतृत्व में शिवसेना ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा नेता नरेश अग्रवाल का पुतला फूंका।  साथ ही शिवसेना ने ये चेतावनी भी दी कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसी टिप्पणी नरेश अग्रवाल ने की तो शिवसेना सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन के साथ उनके ख़िलाफ केस भी दर्ज कराएगी।  जिला प्रमुख ठाकुर अजय सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है, नरेश अग्रवाल हिंदू विरोधी हैं, वे ऐसे अनाप-शनाप बयान देकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और देवी देवताओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को शिवसेना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी । शिवसेना इसका पूरी तरह से विरोध करती है। रायबरेली शिवसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसी टिप्पणी कर नरेश अग्रवाल ने अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है।  अगर नरेश अग्रवाल में हिम्मत है तो किसी दूसरे समुदाय के धार्मिक मामले मे ऐसी टिप्पणी करके देखें। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें। 


कोई टिप्पणी नहीं: