रायबरेली : फंसे ट्रक को निकालने आया बाहुबली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

रायबरेली : फंसे ट्रक को निकालने आया बाहुबली

truck-recoverd
रायबरेली के डिग्री कालेज चौराहे पर गिट्टी से लदा ट्रक गढ्ढे में फंस गया। देखते ही देखते पूरे चौराहे पर काफी लम्बा जाम लग गया।  ट्रक  को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गई। गढ्ढे में फसें होने के कारण जेसीबी को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। चौराहे पर करीब घंटो जाम की स्थिति बनी रही।आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों पर जगह जगह गढ्ढे मिलेंगे। बारिश के इस मौसम में सड़कों के इन गढ्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। शहर के अंदर की सड़कों के अलावा हाइवे को भी जोड़ने वाली सड़कों के हालात भी ख़राब हैं। जिसकी वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। योगी सरकार ने 15 जून तक गढ्ढा मुक्त सड़क का वादा भले ही किया था लेकिन जिले के अंदर अधिकतर गढ्ढा युक्त सड़कें मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के इस फरमान का जिले में तनिक भी असर नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: