अमेरिकी पाकिस्तान को सैन्य प्रतिपूर्ति नहीं देगा: पेंटागन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 जुलाई 2017

अमेरिकी पाकिस्तान को सैन्य प्रतिपूर्ति नहीं देगा: पेंटागन

us-will-not-pay-pakistan-for-military-reimbursements-pentagon
वाशिंगटन. 21 जुलाई, अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान को वित्तीय वर्ष 2016 के लिए सैन्य प्रतिपूर्ति नहीं देगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पेंटागन के मुताबिक रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के विरूद्ध समुचित कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टम्प ने आज यहां बताया कि इस समय पाकिस्तान को धन जारी नहीं किया जा सकता क्योंकि रक्षा मंत्री की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम के तहत हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं की है।

कोई टिप्पणी नहीं: