विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 07 जुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 07 जुलाई

किसान स्वाभिमान यात्रा लेकर गांव-गांव पहुॅची कांग्रेस

vidisha news
विदिषाः प्रदेष कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाॅक कंाग्रेस कमेटी विदिषा ग्रामीण एवं गुलाबगंज द्वारा निकाली जा रही किसान स्वाभिमान यात्रा आज ग्राम उदयगिरी, गणेषपुरा, माधोपुरा, विघन, करैया, गुरारिया सेमरा, पैरवारा पहुँची। यात्रा के दौरान की चैपालों पर किसानों के जनसमूह के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता शषांक भार्गव ने किसानों को बताया कर्ज से परेषान किसान लगातार आत्महत्या कर रहें है। जिसके लिए केंद्र व प्रदेष सरकार की गलत नीतियां होने के साथ आयात व निर्यात में फेल होना है। ऐसे में किसानों की समस्या समझते हुए सरकार को कर्ज माफ करना चाहिए। साथ ही कृषि उपज के दाम दोगुने करना चाहिए। खेती के बंटवारे से बेरोजगारों की बड़ी फौज ग्रामीण क्षेत्रों में खडी हो गई है केंद्र एवं प्रदेष की सरकार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। यात्रा के दौरान दरबारसिंह राजपूत, रतनसिंह यादव, नरेंद्र रघुवंषी, दीवान किरार, मलखानसिंह मीणा, दिनेष विष्वकर्मा, राजकुमार, डिडोत, प्रहलाद पाल, तारीख खाॅन, सोनू कुषवाह, रज्जोबाई, नरेष बघेल, बलवीर बघेल, बदनसिंह लोधी, कोमल जाटव, मुन्ना टेलर, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, सीताराम यादव, धन्नालाल अहिरवार, आसाराम अहिरवार, राहुल गुर्जर, तुलसी लोधी, हरिओम भार्गव, पवन भार्गव, दीपक दुबे, राकेष यादव, कमलेष पटेल,  सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें। इसी क्रम में किसान स्वाभिमान यात्रा आज दिनांक 08.07.2017 दिन शुक्रवार को ग्राम चिडौरिया, भोंरिया, परसौरा, परासी, कटसारा, देवराजपुर, मदनखेडी, घुडियाखेडी में पहुॅचेगी।  

कोई टिप्पणी नहीं: