दुमका पेंटर मजदूर संघ के तत्वावधान में झंडोत्तोलन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 अगस्त 2017

दुमका पेंटर मजदूर संघ के तत्वावधान में झंडोत्तोलन

dumka-flag-hoist
वन्दे मातरम् के कहने, न कहने पर जहाँ एक ओर पूरे देश में विवाद व राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा, वहीं दूसरी ओर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत उप राजधानी दुमका के पेन्टर मजदूर  संघ ने झंडोत्तोलन कर इसे चरितार्थ किया है । प्राप्त समाचार  के अनुसार 71 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर  15 अगस्त (दिन मंगलवार) को वीर कुंवर सिंह चौक पर दुमका पेंटर मजदूर संघ के तत्वावधान में पूरी आस्था के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संघ की ओर से मो0 लीलू ने झंडोत्तोलन किया। एक स्वर में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्र गान गाया तथा वन्दे मातरम् के नारे लगाए । इस अवसर पर मो0 लीलू, अमीर चंद,  गणेश, छक्कुन व अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: