बिहार के खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 अगस्त 2017

बिहार के खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार

illegal-gun-factory-bihar
खगड़िया 04 अगस्त, बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र की मलिया बहियार दियारा पुलिस ने आज एक मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजन कुमार सिन्हा ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मलिया बहियार दियारा में अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसी आधार पर उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने इस धंधे में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। श्री सिन्हा ने बताया कि मौके से 24 से अधिक अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, कुछ कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: