झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 अगस्त 2017

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना

jharkhand-monsoon-session
रांची 07 अगस्त,  झारखंड विधानसभा का कल से शुरू हो रहा मॉनसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है । विधानसभा सचिवालय के औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार मॉनसून सत्र के दौरान केवल पांच बैठकें होगी । सत्र के दौरान जमीन अधिग्रहण, धर्म स्वतंत्रत विधेयक, किसानो की मौत और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर जोरदार चर्चा होने की संभावना है । राज्य में सत्तारढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक राधा कृष्ण किशोर ने आज यहां कहा कि विधानसभा का सत्र छोटा है लेकिन जनहित में इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने विपक्षी दलों से सत्र को सुचारू ढंग से चलाये जाने के लिये सहयोग देने का अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि सरकार जनहित की समस्याओं पर चर्चा के लिये पूरी तरह तैयार है । 

कोई टिप्पणी नहीं: