विधानसभा घेराव करने गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अगस्त 2017

विधानसभा घेराव करने गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

lathicharge-on-congress-in-jharkhand-assembly
रांची 09 अगस्त, झारखंड की राजधानी रांची में रघुवर सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मी और कांग्रेस कार्यकताओं के हंगामे से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। विधानसभा के बाहर बिरसा चौक पर विद्युतकर्मी और आंगनवाडी की महिलायें प्रदर्शन कर रही थी इसी दौरान किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लाठी चार्ज किया। इसके कारण भगदड़ मच गयी और कई लोग घायल हो गये। लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शन कर रहे विद्युतकर्मी और आंगनबाड़ी महिलायें तो पीछे हट गयी लेकिन सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की ओर जाने पर प्रयास करने लगे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का पूरा प्रयास किया लेकिन स्थिति को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) एवं संतालपरगना काश्तकारी (एसपीटी) अधिनियम संशोधन विधेयक, किसान आत्महत्या, धर्मान्तरण और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर आज विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था लेकिन पुलिस ने विधानसभा जाने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: