मधुबनी : गणेश पूजनोत्सव सह मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

मधुबनी : गणेश पूजनोत्सव सह मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

madhubani-ganesh-puja
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी।गणेश पूजनोत्सव सह मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कलश शोभा यात्रा के साथ आज से गणेश पूजनोत्सव शुरू हो जायेगा। बताते चले कि प्रखंड परिक्षेत्र के धकजरी ,अंधराठाढी, नवटोली पस्टन आदि गाँवो में मूर्ति बैठाकर गणेश पूजा की जाती है।आयोजको ने बताया शुक्रवार को पूजन स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित तालाब  या नजदीक की नदी से जल भर कर यात्रा में शामिल महिलाये कलश को पूजन स्थल पर लायेगी। इसके बाद पांच दिनी गणेश पूजनोत्सव शुरू हो जायेगा। पूजन स्थल परिसर में पांच दिनी मेला  भी लगता है।स्थलों पर भव्य पंडाल आदि बनाये गये है। श्रद्धालुओ और दर्शनार्थियों के लिए बिभिन्न तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन के लिए झुला आदि की भी व्यवस्था की गयी है।गणेश पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी बढ़ गयी है |श्रद्धालु कपड़े माला फल मिठाई आदि की जमकर खरीददारी कर रहे है | जाहिर है कि इनचीजो की किमत भी बढ़ गयी है | आज दिन में गणेश पूजा के कलश की स्थापना होगी तो रात में महिलाये चौठ चन्द का हाथ उठायेगी और चाँद की पूजा करेगी 

कोई टिप्पणी नहीं: