सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 अगस्त 2017

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

madhukoda-accident
चाईबासा 26 अगस्त, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आज एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि श्री कोड़ा मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मझगांव में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता कोड़ा एवं पुत्री मिट्ठी के साथ रांची से चाईबासा जा रहे थे तभी करंजों के समीप उनके वाहन का पिछला चक्का फट गया। वाहन की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण कोड़ा दंपत्ति बाल-बाल बच गये। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद कोड़ा दंपत्ति गन्तव्य के लिए रवाना हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं: