मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे असम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे असम

modi-flood-review-assam
गुवाहाटी. 01 अगस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की एक दिवसीय यात्रा पर आज गुवाहाटी पहुंचे। श्री मोदी यहां राज्य में बाढ की स्थिति और बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री के गुवाहाटी हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी तयशुदा कार्यक्रम के तहत यहां असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ कालेज परिसर में मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ के बाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वह इसी जगह पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और उसके सहयोगी गठबंधन दलों के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। श्री मोदी अन्य पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अलग बैठक भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक असर सरकार राज्य की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौँपेगी। असम में इस वर्ष बाढ की विभीषिका में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के 29 जिलों के 25 लाख से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: