कर्णाटक यूपी असम को मिला नीति का "साथ" - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

कर्णाटक यूपी असम को मिला नीति का "साथ"

niti-ayog-support-karnataka
आर्यावर्त डेस्क,बेंगलुरु, 11 अगस्त , मानव पूँजी के रूपान्तरण के लिए स्थायी कार्यक्रम (सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग ह्यूमन कैपिटल) यानि "साथ" के लिए  नीति आयोग(नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया ) ने  कर्णाटक,उत्तर प्रदेश और असम का चयन किया है.स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प लक्ष्य कार्यक्रम में तीन राज्यों को भावी मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किये गए नीति आयोग के इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों को आमंत्रित किया गया था. 14 राज्यों बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,पंजाब ,हरियाणा ,आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, कर्णाटक, तेलंगाना, उड़ीसा ,चंडीगढ़ और गुजरात द्वारा नीति आयोग के समक्ष प्रस्तुति के परिणामस्वरूप तीन राज्यों कर्णाटक,उत्तर प्रदेश और असम का चयन किया गया.


कोई टिप्पणी नहीं: