सामान्य कैदी हैं रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अगस्त 2017

सामान्य कैदी हैं रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम

  • *रोहतक के सुनारिया जेल में राम रहीम की नई 'पहचान', अब कैदी नंबर 1997
  •  *गुरमीत को सोनारिया के 'अप्रूवल सेल' में रखा गया है
  • *जेल में आधी रात तक घुमते रहे थे राम रहीम, खाने में मिला रोटी और दाल
  • *2002 के रेप केस में राम रहीम दोषी, 28 अगस्त को आएगा फैसला

ram-rahim-normal-prisoner
नई दिल्ली : रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक के सुनारिया जेल भेजे जा चुके गुरमीत राम रहीम को अप्रूवल सेल में रखा गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। जेल से जुड़े अधिकारी के अनुसार सुनारिया जेल के इस अप्रूवल सेल में 12 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन फिलहाल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सबसे अलग रखा गया है। राम रहीम को कैदी नंबर- 1997 मिला है। अधिकारियों के मुताबिक पहली रात को राम रहीम सेल में आधी रात तक टहलते रहे। पंचकूला से शुक्रवार को जेल पहुंचने के बाद राम रहीम ने बेचैनी की शिकायत की थी लेकिन बाद में डॉक्टरों की जांच में उन्हें फिट पाया गया। जेल अधिकारियों के अनुसार, 'आधी रात तक वह सेल में ही इधर-उधर घुमते रहे।'अधिकारियों के अनुसार राम रहीम को खाने में एक कटोरी दाल, दो चपाती और आचार दिया गया था। कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार, पंचकूला डीसीपी सस्पेंड, 37 की मौत हो गयी है। इस बीच हरियाणा के डीजीपी (जेल) के.पी सिंह ने शनिवार को साफ किया कि राम रहीम को कोई भी विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख के बैरक के पास ड्यूटी पर चार अधिकारियों को लगाया गया है।


डीजीपी ने बताया, 'कोई विशेष सुविधा उन्हें नहीं दी जा रही है। उनके साथ किसी आम कैदी की तरह की व्यवहार हो रहा है। एक आम कैदी जमीन पर सोता है और उनके साथ भी यही किया जा रहा है।' डीजीपी ने स्वीकार किया कि हाई प्रोफाइल कैदी को जेल में रखना बड़ी चुनौती है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि किसी कठिनाई को टालने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं। गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद पंजाब में हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत: कैप्टन अमरिंदर सिंह। गुरमीत राम रहीम को 2002 के एक रेप केस में पंचकूला की कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी पाया था। कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा और आस-पास के कई राज्यों में हिंसा फैल गई थी। इन घटनाओं में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 524 लोग गिरफ्तार। 36 आश्रम सील किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं: