बिहार : दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव 15 सितंबर को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

बिहार : दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव 15 सितंबर को

  • 9 सीट पर 16 प्रत्याशियों  की किस्मत 2700 वोटरों के हाथों में

betiyaah-co-opretive-election
बेतिया। दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को -ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड  का चुनाव 15 सितंबर को है। चुनाव सुबह 7 से 5 बजे तक बेतिया प्रखंड कार्यालय में होगा। यह चुनाव प्रखंड  विकास पदाधिकारी की देखरेख होगा। करीब 17 साल के बाद चुनाव हो रहा है। दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को- ऑपरेटिव सोसायटी में 2700 मेम्बर्स हैं। जो 15 सितंबर को जोहरी बन जाएंगे। सुबह 7 से 5 बजे तक चुनचुन कर मतदान करेंगे। इस सोसायटी में 9 सदस्यीय संचालन समिति है। इसी 9 सीट पर चुनाव होने जा रहा है। खुद को बेहतर समझकर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनावी जंग में उतरने वाले लोग 2 खेमे में विभक्त होकर किस्मत अजमा रहे हैं। इसको लेकर बुद्धिजीवियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि खेमाबाजी करने से अच्छा होता कि 16 में 9 बेस्ट को चयन करने पर बल देते और वोटरों के बीच जाकर 9  टेस्टेड बेस्ट को ही चुने। इस बीच चुनाव कराने वाले एक अधिकारी से वार्ता के क्रम में जानकारी मिली कि दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को - ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। एक मतदाता 9 प्रत्याशियों को को वोट कर सकता है। हां, उसमें इस बात का ध्यान देना है कि ज्यादा से ज्यादा 4 महिला उम्मीदवार और ज्यादा से ज्यादा 5 पुरुष को ही वोट नहीं दे सकते हैं। मतदान पत्र में कम से कम 1 उम्मीदवार को भी वोट कर सकते हैं । बाहर में यह भ्रम फैलाई जा रही है कि कम से कम 6 लोगों को वोट करना जरुरी है नही तो आपका वोट रद्द कर दिया जाएगा जो पूर्णत गलत और अफवाह है।


खाताधारी सदस्यों से निवेदन
 संचालन समिति कि सदस्यों के चयन हेतु  15 सितम्बर दिन शुक्रवार को बेतिया प्रखंड कार्यालय में चुनाव होने जा रहा है। अनुरोध है की अपना बहुमूल्य मतदान का प्रयोग करें। अपने साथ मतदान के लिए अपना पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड और साथ में अपना पास बुक अवश्य ले कर जाए।

 इन प्रत्याशियों में से 4 महिला 5 पुरूषों का चयन करना है :-                                                                           1  अजीत पौल साह   - स्लेट
2  अगस्टीन आदम     - चम्मच
3  कुलदीप तिर्की       - स्टूल
4  जोसेफ माइकल     - टेबुल
5  फिलिप तिर्की        - टेबुल लैम्प
6  रंजीत केरोबिन       - गैस चूल्हा
7  रेंमड रेमी              - गिलास
8  रेमी एडविन           - हारर्मोनियम
9  साल्वातोरी बापतिष्ट- टोपी
10 उषा सेराफिम        - गिटार
11 तारा क्लेमेंट          - स्टोव
12 मेरी माइकल     - मोटर साइकिल
13 मेरी वायलेट      - नल
14 रीता रेमी बेनेदिक्त     - बल्ब
15 सीमा दिनेश       - जीप
16 स्वाति ओस्ता     - बैलगाड़ी

कोई टिप्पणी नहीं: