मधुबनी : तीन बाइक चोर गिरफ्तार भेजे गए जेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 सितंबर 2017

मधुबनी : तीन बाइक चोर गिरफ्तार भेजे गए जेल

bike-theev-arrested-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी :मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी रूद्रपुर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने रविवार को ननौर चौक पर बाईक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। सोमवार को थाना पुलिस ने इसे इन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सुत्रो के मुताबिक दो वर्ष पूर्व गिरोह के सदस्यों ने झंझारपुर के ललित नारायण जनता महाविद्यालय परिसर से ओमप्रकाश साह के बाईक को चुरा लिया था। गिरफ्तारी के दिन श्रवण कुमार साह और रोहित साह चोरी के बाईक से ननौर चौक पर आया था। बाईक के मालिक ओमप्रकाश साह ने अपनी बाईक पहचान कर रूद्रपुर थाना पुलिस को सुचना दी। थाना अध्यक्ष मौके पर पहुँच कर दोनों चोरो को पकड़ लिया और उसके निशान देही पर भगवती पुर गाँव से तीसरे चोर सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। न्यायिक हिरासत में भेजे गए चोर श्रवण कुमार साह, घोघरडीहा थाना के नवटोली गाँव का निवासी है, रोहित कुमार साह थाना निर्मली जिला सुपौल का है। जबकि सुरेन्द्र यादव रूद्रपुर थाना के भगवती पुर गाँव का है।

कोई टिप्पणी नहीं: