जमशेदपुर : भाजपा की उदासीनता से बाई सिक्स कर्मी दुखी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 सितंबर 2017

जमशेदपुर : भाजपा की उदासीनता से बाई सिक्स कर्मी दुखी

bjp-disappoint-tata-motors-worker
आर्यावर्त डेस्क,9 सितम्बर,2017,जमशेदपुर, टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में अस्थायी बाई सिक्स कर्मियों के 4 दिन चले हड़ताल में झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस,झारखंड विकास मोर्चा और कान्वाई यूनियन का समर्थन मिला परन्तु सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की निष्क्रियता से अस्थायी कर्मियों में काफी रोष दिखा. हड़ताली बाई सिक्स कर्मचारियों ने उनके जायज मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री रघुबर दास के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण से भी गुहार लगायी ,परन्तु उनकी तरफ से सहयोग नहीं मिलने से बाई सिक्स कर्मचारी काफी नाराज दिखे. अस्थायी कर्मचारियों का कहना था कि यदि राज्य सरकार टाटा मोटर्स को निर्देश देती और इस मामले में हस्तक्षेप करती तो हड़ताल की नौबत ही नहीं आती.

कोई टिप्पणी नहीं: